नहर से 2 दिन बाद मिले सोहेल व फरमान  के शव ,परिजनों में मचा  कोहराम 

दोपहर बाद फरमान का भी मिला 

मेरठ।  मवाना में 21 मई को चंद्रेशेखर आजाद की रैली में गए सोहेल व फरमान के शव  शव मिल गये हैं। शवों  की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने दोनों का पंचनामा भर बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिए। देरशाम तक दोनों के शवाें को सुपूर्दे खाक कर दिया गया। 

 बता दें वाना में 21 मई को आजाद समाज पार्टी प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर की सभा और सम्मान समारोह था। समारोह में महताब सिनेमा निवासी सोहेल उसके दोस्त भी पहुंचे थे। मेरठ से 45 लोगों को लेकर एक बस सभा में गई थी। सभा खत्म होने के बाद सोहेल अपने दोस्तों के बाद घर नहीं लौटा बल्कि ये लोग गंगा में नहाने चले गए।सोहेल उसके दोस्त फरमान को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद ये लोग गहरे पानी में नहाने उतर गए।अचानक तेज बहाव आया और युवक डूबने लगे। अन्य 3 दोस्त तैरना जानते थे। उन्हें लोगों ने बचाया और वो पानी से बाहर निकलने लगे। लेकिन जब तक सोहेल और फरमान को बचाने का प्रयास किया गया दोनों बहाव में बह गए।

पिछले 2 दिनों से नहर में दोनों की तलाश चल रही थी। लेकिन दोनों का पता नहीं लग रहा था।  शुक्रवार सुबह सोहेल  का शव  नहर में मिला  है। सोहेल के घरवाले भी दो दिनों से यहीं नहर किनारे डेरा डाले हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि बेटा मिल जाएगा।लेकिन उसकी लाश सामने आई तो घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सोहेल की सगाई हो चुकी थी। ईद के बाद उसका निकाह होना था। वही गोताखोरों दोपहर बाद सफलता मिली। जब उन्होंने फरमान के शव को भी तलाश लिया। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा भर कर बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया। एक मौहल्ले में दो मौत से मातम परसा हुआ है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts