ब्यूटी पार्लर में अनैतिक गतिविधि का आरोप लगा किया बजरंग दल ने हंगामा 

मेरठ। शनिवार  सरधना में वीरा  ब्यूटी पार्लर संचालिका पर बजरंग दल ने अनैतिक गतिविधियों का आरोप लगाते हुए  मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ब्यूटी पार्लर में एक नाबालिग लड़की और युवक को पकड़ा। कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज बजरंगी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं।पार्लर से बीड़ी और सिगरेट भी बरामद हुई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिस कमरे में दोनों मिले, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था।युवक का कहना है कि वह पड़ोस में रहने वाली लड़की को खाना देने गया था। लड़की पार्लर में काम करती है और युवक वहां टाइल्स का काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और मारपीट कर दी। युवक घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts