मेडा ने चलाया अवैध निर्माणधीन कालोनियों  के खिलाफ अभियान 

 मेरठ। नवनियुक्त मेडा उपाध्यक्ष संजय  कुमार मीणा ने अपने तेवर दिखाने आरंभ कर दिए है। मंगलवार को  मेरठ विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध कॉलोनी/अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
पल्लवपुरम क्षेत्र में खसरा संख्या 986,987,988  पर मेडा ने अभियान चलाया। इस दौरान दस हजार वर्ग मीटर अवैध निर्माण को भराला रोड़ पर ध्वस्त किया। . अवैध रूप से विकसित की गयी कॉलोनी के अन्दर सड़के, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खंभे व अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया है। वही टीम ने सोफीपुर में पांच हजार वर्ग मीटर में चल रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान थाना पुलिस मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts