आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव में आकाश खन्ना और प्रदीप गुप्ता पैनल में सीधी टक्कर

एसीएम और सीओ सदर की भी रहेगी चुनाव में मौजूदगी

मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ का चुनाव आज  होने जा रहा है। करीब ढाई दशक बाद हो रहे इस चुनाव में आकाश खन्ना और प्रदीप गुप्ता पैनल के बीच सीधी टक्कर है। एक दिन पहले ही अध्यक्ष उम्मीदवार प्रदीप गुप्ता ने डीएम को ज्ञापन देकर 40 वोटें फर्जी होने की शिकायत की थी। मतगणना से लेकर परिणाम घोषित होने तक चुनाव में एसीएम और सीओ सदर की मौजूदगी रहेगी।
प्रदीप गुप्ता पैनल के पदाधिकारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष आकाश खन्ना व उनकी कार्यकारिणी पर जानबूझकर वोटें काटे जाने और 40 फर्जी वोटें बनाने का आरोप लगाया था। इसको लेकर उन्होंने एक दिन पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया था। डीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद दोनों पैनलों के उम्मीदवार मंगलवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह से मिले। एडीएम सिटी ने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले कोई बदलाव या जांच नहीं की जा सकती। अगले चुनाव में तय नियमों के हिसाब से चुनाव हो पाएगा। उन्होंने आबूलेन व्यापार संघ चुनाव के लिए एसीएम और सीओ सदर की देखरेख में चुनाव कराए जाने की बात कही है।

इनके बीच मुकाबला
अध्यक्ष पद पर आकाश खन्ना व प्रदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर राजवीर सिंह व मुकुल त्यागी, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सेठ व चितवन अरोरा के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए भूपेंद्र सिंह, रमेश कुमार चौधरी, संजय कुमार, सुमित आहूजा चुनाव मैदान में हैं। उप महामंत्री पद पर मनीष चावल, निखिल अरोरा व विशाल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर मोहम्मद आसिफ अंसारी व नितिन माहेश्वरी के बीच टक्कर है। मंत्री के आठ पदों के लिए अजय अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, चेतन नागपाल, हिमांशु मुटेजा, मनीष महाजन, निखिल खन्ना, राजन पाहवा, सागर गुप्ता, संजय मुंजल, शमी आनंद, सिराज अहमद, शिवम माहेश्वरी, सुनील सोनकर, तरुण सेठी, वासमुद्दीन चुनाव मैदान में हैं। मीडिया प्रभारी पद पर एक ही नामांकन होने के कारण सचिन रस्तोगी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

सुबह 10 बजे से मतदान
मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल दास के अनुसार आज  मतदान सुबह दस बजे से चार बजे तक होगा। इसके बाद पांच बजे से मतगणना होगी। इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव में 211 व्यापारी अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं, दोनों पैनलों के बीच वोट को लेकर तकरार होने से हंगामे की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। आबूलेन व्यापार संघ का चुनाव वर्चस्व की लड़ाई को लेकर भी है। संयुक्त व्यापार संघ के अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता गुट की निगाह भी इस चुनाव पर लगी हुई है।

कुल वोट- 211
मतदान- 30 अप्रैल, बुधवार
समय- सुबह 10 से शाम 4 तक
मतगणना- शाम 5 बजे से
परिणाम घोषित- बुधवार की शाम

No comments:

Post a Comment

Popular Posts