परशुराम जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
शहर में कई स्थानों पर लगा भयंकर जाम
मेरठ। बुधवार को परशुराम जयंती के अवसर पर बुधवार को शहर में त्यागी-ब्राह्मण समुदाय ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान शोभा यात्रा के कारण कई स्थानों परभयंकर जाम लग गया।
शोभायात्रा कचहरी रोड स्थित त्यागी ब्राह्मण छात्रावास से प्रारंभ होकर हजारी के पियाऊ पर संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान परशुराम को न्याय, समानता और उत्पीड़ितों के उत्थान के प्रतीक के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोभायात्रा की शुरुआत त्यागी छात्रावास से हुई। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने सबसे पहले चंद्रशेखर आजाद और मुसद्दीलाल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। कचहरी पर ब्राह्मण त्यागी अधिवक्ताओं ने यात्रा का हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कमिश्नरी पार्क पहुंची, जहां चौधरी चरण सिंह और सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। भगवान परशुराम के जयकारों के साथ यात्रा हजारी का प्याऊ पर पहुंच कर समाप्त हुई। यहां भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
यात्रा के बाद आयोजित सभा में विभिन्न नेताओं ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मांगेराम त्यागी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा,
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, आयोजक डॉ. अनुराग त्यागी और अध्यक्ष सुनील त्यागी ने भगवान परशुराम को लेकर विभिन्न तथ्य प्रस्तुत किए। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्डन डॉ. सचिन त्यागी, हिमांशु त्यागी, दीपक शर्मा, सचिन त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, विश्वास त्यागी, सूर्यांश त्यागी, सचिन शर्मा, धीरज त्यागी, अमित शर्मा, राजन त्यागी, अभिषेक त्यागी, अंकुर कौशिक, विपिन शर्मा और अंकुर गौतम का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment