सुभारती विवि को मिला सर्वाधिक विश्वसनीय विश्वविद्यालय का पुरस्कार

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि को रेडियो सिटी द्वारा दिल्ली आइकॉन अवार्ड में ‘सर्वाधिक विश्वसनीय विश्वविद्यालय’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और भरोसेमंद शिक्षण माहौल विकसित करने के लिए विश्वविद्यालय के निरंतर समर्पण हेतु दिया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री व मॉडल मुग्धा गोडसे और रेडियो सिटी 91.1 एफएम इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष अभिनेंद्र तिवारी द्वारा सुभारती विवि की ओर से ललित कला संकाय के डीन प्रो. डॉ.पिंटू मिश्रा को यह अवार्ड प्रदान किया गया।सम्मान मिलने पर कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज एवं कार्यकारी अधिकारी डॉ.कृष्णा मूर्ति ने हर्ष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उच्च शैक्षिक मानकों को बनाए रखने और छात्र विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह पुरस्कार विश्वसनीय शैक्षणिक संस्थान होने के साथ सुभारती परिवार के सभी सदस्यों के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts