पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या
पत्नी की हत्या करने के बाद खुद थाने में पहुंचा आरोपी पति
मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के माधवपुरम में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंचा। पुलिस के सामने अपने हाथ आगे करते हुए बोला मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। मुझे अरेस्ट कर लो। पति के कुबूलनामे के आधार पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करते हुए पीएम को भेज दिया है। हत्या के कारणों की जांच पड़ताल करने में थाना पुलिस जुटी है।
मोहित नामक युवक अपनी पत्नी सलोनी और 2 बेटियों के साथ माधवपुरम किराए के मकान में रहता है। मोहित कार चालक है। सलोनी, मोहित की शादी 9 साल पहले हुई थी। सलोनी मूल रूप से गाजियाबाद के साहिबाबाद की रहने वाली है। मोहित शनिवार सुबह लगभग 4 बजे थाने पहुंचा।थाने पहुंचकर उसने पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी को गला दबाकर मार डाला है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देखा वहां मकान में सलोनी की लाश पड़ी थी। लाश के गले पर निशान भी थे। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। जांच की जा रही है।
मकान मालकिन विमलेश ने बताया कि मोहित शराब पीता था। अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसको लेकर पति, पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। घर से आवाजें भी आती थी। रोजाना ही विवाद होता। कल क्या हुआ नहीं पता,हमें तो सुबह पता चला जब पुलिस हमारे घर आई।विमलेश ने बताया कि सुबह 4 बजे मोहित खुद पुलिस को साथ लेकर घर आया। जब हमने घर के बाहर पुलिस देखी तो चौंक गए। तब पता चला कि इसने अपनी पत्नी को मार डाला है। कमरे में अंदर सलोनी की लाश पड़ी थी। मोहित ने पुलिस से कहा कि उसने उसकी हत्या कर दी है। इससे ज्यादा हमें कुछ नहीं पता।
No comments:
Post a Comment