मार्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को नकाबपोश बदमाशों ने लूटा 

 तमंचे के बल पर छीने सोने के कुंडल, एक महिला घायल

  मेरठ। थाना सरधना के  कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने सुबह के समय मोर्निग वॉ़क करने जा रही  तीन महिलाओं से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने 3 घंटे में अलग-अलग जगहों पर 7 महिलाओं से लूट की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

दबथुआ गढ़ी गांव की रहने वाली बबली, मीनाक्षी और सोनी सुबह 5:30 बजे टहलने के लिए निकली थीं। भलसोना के पास स्थित रजवाहे पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने तमंचा दिखाकर महिलाओं को रोक लिया।बदमाशों ने तीनों महिलाओं के सोने के कुंडल छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान बबली का कान कट गया और वह घायल हो गईं।लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बबली को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts