सिलेंडर फटने से फैक्ट्री में लगी आग्,4 लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक

आसपास की दुकान और घरों को खाली कराया

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के जयभीम नगर में सोमवार की दोपहर को एक फेन बनाने की फैक्ट्री में गैस का सिलेडंर फटने से आग लग गयी। जिसमें चार लोग झुलस गये। जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 हादसा सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास का है।   जयभीमनगर संजय विहार में सुमित गुप्ता की फेन बॉक्स बनाने की फैक्ट्री है। सोमवार दोपहर अचानक फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। विस्फोट हो गया। आग चारों तरफ फैल गई। आग लगने से फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर कुलदीप, जुनैद, सीता और कश्मीरी बुरी तरह से झुलस गए। आग से फैक्ट्री में  चीख-पुकार मच गई। आग की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी थाना पुलिस व दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही  भावनपुर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास की दुकान और घरों को खाली करा लिया गया है। फैक्ट्री रिहाइशी इलाके में चल रही थी। पुलिस व दमकल अधिकारी आग लगने की जांंच पड़ताल करने में जुटे है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts