चांदपुर से मेरठ की चलेगी रोडवेज की बसें 
 हस्तिनापुर -मेरठ मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ 
 मेरठ।   चांदपुर से मेरठ आने वालों के लिए खुशखबरी है। इस मार्ग पर अब रोड़वेज की बसे चलनी आरंभ होगी। बाढ़ के कारण टूटी अप्रोच का  निर्माण आरंभ किया जा चुका है। जल्दी ही इस मार्ग पर वाहन दौड़ते नजर आएंगे। 
        बता दें कुछ वर्ष पहले बाढ़ के कारण हस्तिनापुर की अप्रोच सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी थी। इसके कारण चांदपुर से आने वालो लोगों को बिजनोर होकर मेरठ आना पड़ता था। इसके कारण उसका समय के साथ जेब भी अधिक ढीली होती थी। टूटे मार्ग का ठीक कराने के लिए किसानों व स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों मांग की थी। इतना ही नहीं बिजनोैर के सांसद ने यह मुददा विधान सभा में भी उठाया था । प्रदेश के मुख्य मंत्री ने इस मार्ग के निर्माण के लिए हरी झंडी दी थी। हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। मवाना से चांदपुर तहसील को जाेड़ने वाल इस मार्ग पर शीघ्र रोडवेज की बसों को संचालन आरंभ होगा। इसके लिए रोडवेज की और से नए बसों के परमिट जारी किए जाएंगे। बसों के संचालन से इस मार्ग पर पड़ने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। काफी संख्या में लोग नौकरी करने के लिए जाते है। जिसमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। आम जनमानस को भी सफर में काफी आसानी होगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts