होलिका दहन के दौरान बवाल
देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में होली की रात हंगामा हो गया। यहां देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने लोगों पर लाठियां चलाई और उन्हें दौड़ा दिया। वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया।
बताया जा रहा है कि लालकुर्ती इलाके में कुछ युवक तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। डीजे पर होली गीत बजाकर डांस हो रहा था। देर रात इस तरह शोरशराबा करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले युवकों को समझाया लेकिन नहीं माने। तो पुलिस ने युवकों को खदेड़कर दौड़ाया।लालकुर्ती मैदा मोहल्ला में स्थानीय युवक डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाकर डांस कर रहे थे। होलिका दहन जब तक नहीं हुआ था। तभी मौके पर लालकुर्ती थाना पुलिस पहुंची। उन्होंने पहले युवकों को समझाया इसके बाद खदेड़ा। 4 युवकों को मौके से हिरासत में लिया है। पुलिस ने आकर डीजे बंद करा दिया। इस पूरे हंगामे के कारण होलिका दहन भी देरी से हुआ।
No comments:
Post a Comment