परीक्षितिगढ़ में हमलावरों ने  क्लीनिक में घुसकर काटा डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट

मेरठ। जिले के  परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में हमलावरों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने डॉक्टर के कपड़े उतारकर उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उसका प्राइवेट पार्ट भी काटकर अलग कर दिया। घायल डॉक्टर को इलाज के लिए आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना बृहस्पतिवार शाम की बताई जा रही है। 42 वर्षीय क्लीनिक संचालक पर बृहस्पतिवार दोपहर तीन आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने संचालक का गुप्तांग भी काट दिया और क्लीनिक में तोड़फोड़ की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें आनंद अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।किला परीक्षितगढ़ में क्लीनिक पर संचालक बृहस्पतिवार शाम 5 बजे अकेले बैठे थे। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंच गए। उन्होंने गालीगलौज करते हुए संचालक से मारपीट की और तोड़फोड़ करते हुए क्लीनिक का सामान बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने इसके बाद तेजधार हथियार से क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काट दिया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने कॉल कर कुछ चिकित्सक को क्लीनिक पर बुलाया।

घायल होने पर पीड़ित ने पहले अपने ही क्लीनिक में डॉक्टरों को बुलाकर इलाज कराने का प्रयास किया। लेकिन खून काफी बहने के कारण इलाज संभव नहीं हुआ। तब परिजन क्लीनिक संचालक को आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। रेफर करने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लेकर रवाना हो गए।परीक्षितगढ़ पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। हमलावरों की घेराबंदी के लिए भी पुलिस लग गई है। पुलिस का कहना है कि पहले पीड़ित पक्ष ने हादसे में गुप्तांग कटने की जानकारी दी। बाद में हमला कर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया गया।

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रात 10 बजे घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस बयान लेने के लिए मौके पर पहुंची। तहरीर मिलने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावर कौन हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts