भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने किया एक रुपये में रिश्ता

विवाह समारोह में राज्य व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने की शिरकत 

मेरठ। भारतीय कबड्डी और यू-मुंबा के प्रो कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने दुल्हन को दहेज मानते हुए सिर्फ एक रुपये में रिश्ता किया है। कबड्डी खिलाड़ी ने कहा कि वह दहेज के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने एक रुपये में शादी तय की है। कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक के शादी समारोह में कई राज्य और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए। शादी में शामिल लोगों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।

हरियाणा के सोनीपत जिले के भैंसवाल गांव निवासी प्रवेश मलिक पुत्र स्वर्गीय चौधरी राजवीर सिंह भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह रेलवे में सीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। प्रवेश मलिक कबड्डी प्रो लीग में यू-मुंबा की टीम की तरफ से खेलते हैं। प्रवेश मलिक की शादी  निशा पुत्री भीम सिंह निवासी न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा के साथ हुई। निशा मूल रूप से बागपत जनपद के सिनोली नंगला गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता भीम सिंह सीआईएसएफ में एसआई पद पर तमिलनाडु में तैनात है। 
प्रवेश मलिक ने बताया कि दुल्हन ही उनके लिए दहेज है।वह दहेज प्रथा के सख्त खिलाफ हैं। कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने कहा कि एक पिता अपनी पढ़ी-लिखी बेटी उनको जीवन भर के लिए दे रहा है। बेटी के समक्ष कोई पैसे या अन्य चीज मायने नहीं रखती है। खिलाड़ी ने दहेज के रूप में एक रुपया ही लिया।

भारतीय खिलाड़ी राहुल चौधरी व मनजीत सिंह भी अपने साथी की शादी में शामिल हुए। वहीं, प्रवेश मलिक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। खिलाड़ी को मेहनत से अपना मुकाम हासिल करना चाहिए। भारत के लिए खेलने के लिए कोई भी खिलाड़ी शॉर्टकट नहीं ले। खेल में शॉर्टकट लेने से जिंदगी शॉर्टकट हो जाती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts