मेरठ के युवक ने  पांच दिन में पांच सौ किलोमीटर दौड़ कर बाधा बार्डर पर फहराया तिरंगा 

मेरठ।  जानी थाना क्षेत्र के गांव नेक के निवासी विनय ने एक अनूठा कारनामा किया है। उन्होंने शहीद दिवस के अवसर पर 500 किलोमीटर की दौड़ लगाकर बाघा बॉर्डर पर तिरंगा फहराया।

विनय ने यह चुनौतीपूर्ण दौड़ मात्र 5 दिनों में पूरी की। उनके साथ इस अभियान में मेरठ के फौजी और निशु ने भी हिस्सा लिया। दौड़ पूरी करने के बाद तीनों ने बाघा बॉर्डर पर तिरंगा फहराया।आज जब विनय अपने गांव वापस लौटे, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव वालों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मेरठ से गांव तक का पूरा रास्ता जश्न में डूब गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोगों ने विनय की इस उपलब्धि का जश्न मनाया।इस अनूठी उपलब्धि ने न केवल मेरठ बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों में खुशी की लहर है और विनय की इस उपलब्धि को लेकर सभी गौरवान्वित हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts