झारखंड का गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर

100 से अधिक आपराधिक मामले थे दर्ज
रांची (एजेंसी)।झारखंड के कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर अमन साहू आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमन को पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर जेल से रांची ला रही थी तभी पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बीच मौका पाकर अमन साहू पुलिस का हथियार छीन भागने लगा तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। अमन साहू का नाम एनटीपीसी डीजीएम मर्डर केस में भी सामने आया था।
यह घातक मुठभेड़ तब हुई जब साव को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा कड़ी सुरक्षा में रायपुर, छत्तीसगढ़ से रांची लाया जा रहा था, जहां वह पिछले कुछ महीनों से जेल में बंद था। यह स्थानांतरण एक चल रही जांच का हिस्सा था। जैसे ही एटीएस का काफिला पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंधेरीटोला इलाके से गुजर रहा था, उस पर अचानक और हिंसक हमला हुआ। इस अफरातफरी के बीच, अमन साव ने भागने का मौका देखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने एक एटीएस जवान से हथियार छीनने की कोशिश की। झारखंड पुलिस ने निर्णायक बल के साथ जवाब दिया। गोलीबारी के दौरान साव मारा गया। झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने इस घटना की पुष्टि की।
बता दें कि हाल ही में 8 मार्च को झारखंड के हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मर्डर मामले में अमन साहू का नाम सामने आया था। अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। उस पर रंगदारी, हत्या एक्सटॉर्शन सहित 100 से अधिक मामले दर्ज थे। वह एक हार्डकोर नक्सली भी रह चुका था। अमन साहू को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है।
अमन साहू फेसबुक पर भी काफी एक्टिव था। उसका सोशल मीडिया हैंडल विदेशों से ऑपरेट किया जाता था। हैरान की बात यह है कि एनकाउंटर से करीब 15 घंटे पहले अपने फोटो पोस्ट की थी। उसमें वो एक बड़े सोफे पर टशन में बैठा नजर आ रहा है। कुख्यात गैंगेस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर निकली थी। 12 मार्च को उसे एटीएस कोर्ट में पेश करना था।
फोटो परिचय- गैंगस्टर अमन साहू की फाइल फोटो।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts