कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव बने
गुरुवार रात को पार्टी ने जारी की सूची
मेरठ।कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। मेरठ में महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और गौरव भाटी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
मेरठ से जिन गौरव भाटी को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है वह बिजनौर से रालोद के सांसद चंदन चौहान की सगी बुआ के बेटे हैं। गौरव भाटी की मां इंदिरा भाटी मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं, मधु गुर्जर जब भाजपा के टिकट पर मेरठ में मेयर का चुनाव जीती थी तब इंदिरा भाटी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार गई थी। इंदिरा भाटी बाबू स्व. नारायण सिंह की बेटी हैं। गौरव भाटी उनके नवासे लगते हैं।महानगर अध्यक्ष की बात करें तो कांग्रेस ने शहर विधान सभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रंजन शर्मा पर दांव खेला है, उनको महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। रंजन शर्मा पूर्व पार्षद भी रहे हैं। रंजन शर्मा मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे हैं।हालांकि विधानसभा चुनाव में वह जमानत नहीं बचा पाए थे। मेरठ में कांग्रेस पार्टी की बात करें तो फिलहाल पार्टी पिछले कई चुनाव से हाशिए पर है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कैसी तैयारी करती है।
No comments:
Post a Comment