उम्रदराज से पिता कराना चाहता निकाह तो छोड़ दिया दो बहनों ने घर
पिता ने हिंदू लड़के पर लगाया अपहरण का आरोप , लड़कियों ने बरामद होने पर पिता की कहानी से उठाया पर्दा
बरेली। बरेली में एक कलयुगी पिता अपने बेटियों की शादी उम्रदराज से कराने का प्रयास कर रहा था। जिस पर दोनो बहन घर से फरार हो गयी। वही लडकियों के पिता ने एक हिंदू लड़के पर उसकी बेटियों का अपहरण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घर से भागी दोनो बहनों को मथुरा से बरामद कर लिया है। अब जो बात दोनो बहनों ने बताया पुलिस के भी होश उड़ गये। अब आगे जानिए....
पूरा मामला बरेली के जोगीनवादा का है। जहां पर एक मुस्लिम परिवार रहता है। दोनो बहनें अचानक घर से लापता हो गयी। लड़कियों को घर से फरार होने पर नयी कहानी बनाते हुए एक हिंदू लडके नितिन पर अपहरण करने का आरोप लगाया। पिता ने पुलिस को बताया कि एक काले रंग की कार में नितिन उनकी बेटियों का अपहरण कर ले गया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने नितिन काे पूछताछ के लिए उठा लिया।जिस पर नितिन ने बताया कि लड़कियों के पिता ही खूब उन्हें प्रताड़ित करते थे। दोनों बेटियों का निकाह उम्रदराज शख्स से कराना चाहते थे। इसलिए दोनों बेटियां घर से भागी होंगी। इसको लेकर छोटी बहन ने मोबाइल पर उसे कई बार मैसेज भी किया । पुलिस को नितिन ने वो सारे मैसेज भी दिखाई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो दोनो बहने एक ई रिक्शा में बैठ कर जाती हुई दिखाई । पुलिस ने उस ई रिक्शा चालक को खोज लिया । उसने बताया कि दोनों बहनों को सेटेलाइट रोड पर छोड़ा था। इसके बाद पुलिस ने पता किया तो दोनों बहनों का लोकेशन मथुरा में मिला।बरेली पुलिस ने मथुरा की पुलिस से संपर्क साधा. इसके बाद मथुरा पुलिस की मदद से दोनों बहनों को बरामद किया। दोनों बहनों ने भी पुलिस को यही कहानी बताई. उन्होंने पिता पर गंभीर आरोप लगाए। अब पुलिस से पिता से पूरे मामले की पूछताछ में जुटी हुई है। कि आखिर पिता अपनी बेटियों को उम्रदराज के हाथों में क्यों सौंपना चाहता था।
No comments:
Post a Comment