नारी शक्ति सम्मान समारोह 2025 में 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित 

धन सिंह कोतवाल संस्थान का आईएमए विश्व महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन 

मेरठ। आईएमए में शुक्रवार को धन सिंह कोतवाल संस्थान के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस से एक दिन पूर्व नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान  समाज से जुडी 51 महिलाओं को  सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम अध्यक्षा मिथलेश तोमर  क्षेत्रीय अध्यक्षा सेवा भारती मातृमंडल (आर.एस.एस.) ने अपने उद्बबोधन में कहा कि कान्तिनायक धनसिंह कोतवाल द्वारा शोध संस्थान द्वारा शुरू किया गया नारी शक्ति सम्मान समारोह वास्तव में नारी के सम्मान को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्य अतिथि  सीडीओ नूपुर गोयल ने अपने उद्बबोधन में कहा की धनसिंह कोतवाल की माता ने जिस तरह से देशभक्ति की भावना से उत्प्रोत बेटा पैदा किया। जिसने देश को आजादी की  प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। देश को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई। माताएं अपने बच्चों को वीर बनाने में, राष्ट्रभक्त बनाने में ,देशभक्त बनाने में, नारी उत्थान के कार्यों में बड़ा महत्व रखती हैं । आज नारियों का सम्मान करने के क्रम में मैं नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने अपने सहज सरल जीवन में सामान्य कार्य करते हुए  नारियों के उत्थान में बड़ा सहयोग प्रदान किया।

अति विशिष्ट अतिथि नगरायुक्त सौरभ गंगवार  ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व अवसर पर क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल  की संघर्ष गाथा और शहादत को नमन कार्यक्रम की श्रृंखला में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह शहीदों नमन करने की नई पहल है। नारी सशक्तिकरण के लिए हमें बहुत बड़े कार्य करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि छोटे कार्य को बड़ी सोच से करने की आवश्यकता है । आज नारियां जिस मुकाम पर पहुंच रही हैं वह वास्तव में प्रसन्नता का विषय है ।लेकिन जिस गति से महिला उत्थान के लिए कार्य हो रहा है निश्चित रूप से नारी सशक्त होगी और वह अपने परिवार के विकास के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनेगी। 

शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि  शुक्रवार को  51 उन महिलाओं का सम्मान किया गया है। जिन्होंने क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल तथा अन्य क्रांतिकारियों पर शोधकार्य, शिक्षा उत्थान,खेल, चिकित्सा, व्यवसाय, कृषि, कला ,विज्ञान, प्रबंधन, पत्रकारिता, योग, समाजसेवा तथा महिला उत्पीड़न बचाव कार्य आदि के क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण हेतु उत्कृष्ट प्रेरणादायक कार्य किया है। यह कार्यक्रम क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल की संघर्ष गाथा एवं शहादत को नमन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह 2025 कार्यक्रम है।

इन्हें मिला सम्मान 

ब्रह्म कुमारी विमला, चंचल सक्सेना, कमलेश आर्य, सविता सिंह, रीमा सिंह,  पूजा गुप्ता, अनीता रानी, डॉक्टर नीलम कुमारी, निमिषा , बृजेश रानी , सीमा श्रीवास्तव, दीपा गर्ग, ममता भाटी,  वैशाली सांगवान,  बबीता कटारिया , अलका तिवारी , मालिनी द्विवेदी , सिम्मी सिंह भाटी,  अलका वर्मा, सुगम सिंह धामा, शिखा रस्तोगी, सोना जोशी, अंशिका, अनीता शर्मा , प्रोफेसर सरोजिनी तन्हा ,कैप्टन प्रोफेसर लता कुमार, मीनू बाना, अंजू पांडे,डॉक्टर हीमा, फरजाना मकसूद, डॉक्टर अर्चना रानी, मीरा सिंह,डॉक्टर शिरिल गोरन, रीमा नगर , एकता चौधरी  नेरू कपिल, करुणा पैड वूमेन,  शशि बाला, एडवोकेट हिना रस्तोगी, डॉक्टर मंजू देवी , दिशा दिनेश कुमारी शिवानी त्यागी, कुमारी हिमांशी्र कुमारी प्रेरणा भारती, कुमारी निधि शर्मा, आरोही राघव, कृष्णा , सीमा,  अनीता, सरिताआशा शामिल रही। 

इस मौके पर प्रोफेसर देवेश चंद्र शर्मा, प्रोफेसर प्रशांत कुमार, डॉक्टर उमेश कुमार पटेल, पूर्व इंस्पेक्टर चेतन सिंह, एडवोकेट राजेंद्र राणा, राजबल सिंह, अशोक चौधरी, मनोज बुटार, सत्येंद्र भड़ाना, आदि उपस्थित रहे। 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts