राज्यमंत्री  को माफिया बताने वाले पार्षद को पुलिस ने भेजा जेल

मेरठ। पार्षद कीर्ति घोपला अपने यहां तालाब की खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान महिला भाजपा कार्यकर्ता से उनकी झड़प हो गई। महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को माफिया बताकर हंगामा करने और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बता दें कि पार्षद ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया था। रात में ही पुलिस वालों से तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद पार्षद को जेल भेजा गया है। परतापुर के कंचनपुर घोपला निवासी पार्षद कीर्ति घोपला अपने यहां तालाब की खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान एक महिला से उनकी झड़प हो गई। महिला भाजपा की कार्यकर्ता है। महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी और जानलेवा हमले के आरोप में परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था ।

इसके विरोध में शुक्रवार रात पार्षद ने अपने परिजन और समर्थकों के साथ परतापुर थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी की थी। इसी दौरान राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को माफिया तक भी कहा था। इसको लेकर पुलिस ने पार्षद और उसके साथ रहने वाले 17 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रात 2:30 बजे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts