रालोद के अल्पसख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन की माता सूरज कुंड पर हुआ अंतिम संस्कार 

 मेरठ। कमला नगर में  रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन् की माता जी का बुधवार की सुबह देहांत हो गया। दोपहर में सूरज कुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम सस्कार में शहर के गणमाण्य लोग पहुंचे। 

कमला नगर के अजंता परिवार में रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन और मेरठ डीजल पेट्रोल एसोशिएशन के अध्यक्ष और बिल्डर राकेश जैन की माता ओर प्रेम चंद जैन मूर्ति वालो की पत्नी  सब्जी देवी जैन का बुधवार को निधन हो गया। 90 वर्षीय सब्जी देवी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित महिला रही उनके निधन पर जैन समाज में शोक व्याप्त हैं ।उनके निधन की सूचना पाकर धार्मिक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का कमला नगर में जमावड़ा रहा ।दोपहर 1:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा कमला नगर से शुरू होकर सूरजकुंड शमशान पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि सब्जी देवी के बड़े पुत्र राकेश जैन ने दी ।रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के अलावा पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने भी मुकेश जैन से फोन पर बात कर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार में सुभाष जैन उत्कर्ष जैन चिन्मय जैन प्रतीक जैन भी शामिल हैं

No comments:

Post a Comment

Popular Posts