गन्ने के रेट न बढ़ने पर सपाईयों ने कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे ,
अमेरिका से लौटते भारतीयों के सम्मान की मांग की
मेरठ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कमिश्नरी पार्क में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दो प्रमुख मुद्दों को लेकर आवाज उठाई। पहला गन्ना मूल्य व दूसरा अमेरिका से वापस भेजे ज रहे भारतीयों का था।
जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व मे ंपहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में गन्ने का एसएपी केवल 55 रुपये बढ़ा है।गन्ना सत्र समाप्ति के करीब है, लेकिन अभी तक मूल्य तय नहीं किया गया है। साथ ही किसानों का मिलों पर बकाया भी बाकी है।दूसरा मुद्दा अमेरिका से वापस भेजे जा रहे भारतीयों का है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीयों को सम्मानजनक तरीके से वापस लाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी सरकार भारतीयों को बेड़ियां पहनाकर वापस भेज रही है, जो भारत की गरिमा के खिलाफ है।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथ-पैरों में बेड़ियां पहनी थीं। कुछ के हाथों में भाजपा सांसद हेमा मालिनी की तस्वीरें थीं। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उत्तर प्रदेश में गरीबों का हक छीना जा रहा है और अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित के लिए लड़ रही है, लेकिन सरकार और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका समेत अन्य देशों से दोस्ती का दावा करते हैं, लेकिन ट्रंप सरकार भारतीयों का अपमान कर रही है।
No comments:
Post a Comment