सीनियर  बाक्सिंग  में मुक्केबाजों ने दिखाए पंच 

कैलाश प्रकाश स्पोर्टस सीनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 

मेरठ । कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्माशताब्दी के उपलक्ष्य में सीनियर पुरूष बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ । प्रतियाेगिता के पहले दिन मुक्केबाजों ने पंच दिखाए।  बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का शुभराम्भ करने मुख्य अतिथि के रूप मे अर्जुन अवार्डी, मेजर जनरल, दीप अहलावत, प्रथम कुलपति मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के करकमलो से फीता काटकर किया गया। खिलाडियो ने प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व खेल शपत लिया तत्परान्त मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की।  मुख्य अतिथि ने खिलाडियों के हाथ मिलवाकर मुकाबला प्रारम्भ करवाया।  मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता मे आये सभी खिलाडियों का अभिन्नदन करते हुये शुभकामनांए अर्पित की तथा सभी खिलाडियों से अच्छे प्रर्देशन के साथ-साथ खेल भावना से प्रतियोगिता मे खेलने के लिये प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडल के मुक्केबाज शिरकत कर रहे है। 

पहले दिन हुई प्रतियोगिता में 48-51 क्रि.ग्रा. फाइट में शेलू यादव, आगरा व गिरजा नन्दन, बरेली के बीच हुई जिसमे आगरा के शेलू यादव विजय रहे। 51-54 क्रि.ग्रा. फाइट:- अभिषेक रावत, मेरठ व उदित नारायण, गौरखपुर के बीच हुई जिसमे मेरठ के अभिषेक रावत विजय रहे। 51-54 क्रि.ग्रा. फाइट:-आयुष, आगरा आगरा व दीपक चैधरी अलिगढ़ के बीच हुई जिसमे आगरा के आयुष विजय रहे। 54-57 क्रि.ग्रा. फाइट:- संजीव कुशवाहा, मेरठ व करण सिंह सैन, अलिगढ के बीच हुई जिसमे मेरठ के संजीव कुशवाहा विजय रहे। 57-60 क्रि.ग्रा. फाइट:-कबीर, आगरा व शंशाक अलीगढ के बीच हुई जिसमे आगरा के कबीर विजय रहे। 57-60 क्रि.ग्रा. फाइट:-अभिनव, शर्मा, सहारनपुर व चन्द्र प्रताप यादव, अयोध्या के बीच हुई जिसमे सहारनपुर के अभिनव शर्मा विजय रहे। 57-60 क्रि.ग्रा. फाइट:-जितेन्द्र प्रताप सिंह, लखनऊ व सौरभ, कानपुर के बीच हुई जिसमे लखनऊ के जितेन्द्र विजय रहे।57-60 कि.ग्रा. फाइट:-अन्नु, मेरठ व अनुराग चैधरी, देवीपाटन के बीच हुई जिसमे मेरठ के अन्नु विजय रहे। 57-60 क्रिग्रा. फाइट:-मौ0 फैज, वाराणसी व विक्कू शर्मा, गोरखपुर के बीच हुई जिसमे वाराणसी के मौ0 फैज विजय रहे। 60-63 क्रिग्रा फाइट:-सुमित सिंह ढाकरे, आगरा व विराट शर्मा, कानपुर के बीच हुई जिसमे आगरा के सुमित सिंह ढाकरे विजय रहे। 63.5-67  क्रि.ग्रा फाइट:-अरूण शर्मा, बरेली व द्रिव्या मोदी, कानपुर के बीच हुई जिसमे कानपुर के द्रिव्या मोदी विजय रहे।63.5-67  क्रि.ग्रा. फाइट:-मनोज कुमार, आगरा व अभय, आजमगढ के बीच हुई जिसमे आगरा के मनोज कुमार विजय रहे। 63.5-67  क्रि.ग्रा. फाइट:-अक्षय प्रजापति, प्रयागराज व अमन जौजफ, वाराणसी के बीच हुई जिसमे प्रयागराज के अक्षय प्रजापति विजय रहे। 63.5-67  क्रि.ग्रा. फाइट:- रचित गिरी, मेरठ व सित्यम विश्वकर्मा, झाॅसी के बीच हुई जिसमे मेरठ के रचित गिरी विजय रहे। 63.5-67  क्रिग्रा. फाइट:-आशूतोष त्रिपाटी, देवीपाटन व आशीष, सहारनपुर के बीच हुई जिसमे देवीपाटन के आशुतोष त्रिपाटी विजय रहे।67-61  क्रि.ग्रा. फाइट:-शुभम गुज्जर , मेरठ  व मौ0 अवेश, मुरादाबाद के बीच हुई जिसमे मेरठ के शुभम गुज्जर विजय रहे।71-75  क्रि.ग्रा. फाइट:-श्याम मोहन सिंह, मुरादाबाद व प्रशान्त तिवारी, अयोध्या के बीच हुई जिसमे मुरादाबाद के श्याम मोहन सिंह, विजय रहे। 71-75  क्रि.ग्रा. फाइट:-यश तिवारी, आगरा व अभिमन्यू शुक्ला , देवीपाटन के बीच हुई जिसमे आगरा के यश तिवारी विजय रहे। 75-80  क्रि.ग्रा. फाइट:-विकास यादव, प्रयागराज व पियुष यादव, आजमगढ के बीच हुई जिसमे प्रयागराज के विकास यादव विजय रहे। बाॅक्सिगं प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका में  सोम प्रकाश शर्मा, प्रतियोगिता निदेशक,  राजन कुमार, मुकेश यादव, गौरव ठाकुर, प्रवीण कुमार,  बाबू लाल,  सचिन शुक्ला,  शीशू पाल चाहर,  अभिषेक द्विवदी, धर्मेन्द्र कुमार यादव,  रोबिन सिंह, विवेक ढाका द्वारा अपना-अपना योगदान दिया ।बाॅक्सिग प्रतियोगिता के आयोजन में  जय प्रकाश यादव, उपक्रीडाधिकारी, भूपेन्द्र सिह, यादव, उपक्रीडाधिकारी, पूलक डे, जीवन रक्षक, कुलविन्दर सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक, गौरव त्यागी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, चंचल कुमार भट्टाचार्य, जीवन रक्षक,  संदीप,भारौत्तोलन प्रशिक्षक, अंशू दलाल, जूडो प्रशिक्षिका, अंशू रानी, वालीवाॅल प्रशिक्षक, निर्मला देवी, जिम्नास्टिक, प्रशिक्षक, सुश्री पूजा, तीरंदाजी प्रशिक्षक, एवं कार्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।        

No comments:

Post a Comment

Popular Posts