सीएमओ समेत प्रशासनिक कार्य देख रहे करेंगे अस्पतालों में ओपीडी 

 सीएमओ सभी अधिकारियों के ओपीडी के दिन तय किए 

 मेरठ। सरकारी अस्पतालो में  शासन स्तर नियुक्ति न होने से मरीजों को बेहर सुविधा देने के लिए अब सीएमओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भी सरकारी अस्पतालोंं में  दस बजे से 12 तक मरीजों को आपीडी में देखेंगे। इसके लिए बकायदा सीएमओ की तरफ से पूरे सप्आताह के आदेश जारी किए है। तिथिवार चिकित्सक सरकारी अस्पतालो में दो घंटे ओपीडी में  बकायदा मरीजों को देखेंगे। 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने बताया कि शासन की ओर से जारी निर्देशों को पालन आरंभ हो गया है। उन्होने बताया वह स्वंय माह के दूसरे शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ओपीडी में मरीज  देखे रहे है। इसके अतिरिक्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण गौतम सोमवार ,बुधवार व शनिवार को सीएचसी हस्तिनापुर,मवाना, परीक्षितगढ , एसीएमओ डा राजबाला तोमर सीएचसी जानी खुर्द, भूडबराल, माछरा, एसीएमओ डा. कांति प्रसाद सीएचसी सरधना, सरूरपुर , व दौराला में ओपीडी में मरीजों को देखेगे । उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा . आर के सिरोहा राेहटा, सरधना, व भावनपुर, डा रजत परीक्षितगढ, खरखैादा व माछरा में ओपीडी करेंगे। डा अतुल कुमार हस्तिनापुर, मवाना दांतल, डा प्रताप सिंह खोखर सीएचसी सरूरपुर ,दोराला, फलावदा में सोमवार ,बुधवार  व शनिवार को ओपीडी करेंगे। डा महेश चन्द्रा सीएचसी  भूडबराल, पांचली खुर्द व  डा सुधीर कुमार नगरीय क्षेत्र में सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुबह दस बजे से 12 बजे तक ओपीडी करेंगे। उन्होंने बताया इसका मकसद अधिक से अधिक सरकारी अस्पतालो में पहुंचने वालों को स्वस्थ्य सेवा देना है। सरकार का भी यही मकसद है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts