रंगदारी मांगने वाले तीन ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र में व्यापारी से फिरौती मांगने वाले 25000-25000 रुपये के 3 ईनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं।
बता दें 14 फरवरी को टाइल्स व्यापारी राजू जैन निवासी डाकखाने वाली गली मौहल्ला मुन्नालाल मवाना से 3 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर फिरौती मांगी थी।एसएसपी विपिन ताडा की तरफ से इस मामले में बदमाश शादाब उर्फ गोलू व जुबैर पर 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार आधी रात को मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ अटौरा रोड पर चेकिंग कर रहे थे।
ईदगाह के पीछे 3 व्यक्ति ग्राम अटौरा की ओर से कस्बा मवाना की ओर आते दिखाई दिये। पुलिस ने रुकने को कहा तो वह भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश शादाब के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके दोनों साथी भी पकड़े गए।गिरफ्तार बदमाशों में शादाब उर्फ गोलू पुत्र आस मौहम्मद निवासी नुरानी मस्जिद मौहल्ला मुन्नालाल मवाना, आमिर पुत्र एहसान निवासी मौहल्ला मुन्नालाल मवाना व जुबैर पुत्र इसराइल निवासी डाकखाने वाली गली निकट नूरानी मस्जिद मौहल्ला मुन्नालाल हैं।एसपी देहात ने बताया कि शादाब के खिलाफ मवाना थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं। जुबैर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।


No comments:
Post a Comment