साइबर ठगों ने दो से ठगे 6.90 लाख
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को पैसा कमाने का झांसा देकर फंसाया
मेरठ। जिले साइबर ठगी कम होने का नाम नहीं ले रहे है। लगातार मोबाइल फोन से लोगों को सतर्क रहने के बारे में कहा जा रहा है। इसके बाद भी साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बार साइबर लुटेरों ने अलग-अलग वारदातों में 6.90 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को पैसा कमाने का झांसा देकर फंसाया गया। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पहला मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार का है। यहां रहने वाले दीपक कंसल ने तहरीर दी कि उन्होंने कैपिटल इनकम बिल्डर एप से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की शुरुआत की। उन्हें 50 हजार रुपये से ट्रेडिंग करने के लिए कहा गया। इसके बाद उनसे आईपीओ में निवेश कराया गया। भाई उज्ज्वल कंसल के बैंक खाते से उन्होंने 5.20 लाख रुपये निवेश कर दिए। निवेश के लिए उनकी रकम कई राज्यों के अकांउट में ट्रांसफर कराई गई। बाद में उन्होंने खाते से रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे और रुपये निवेश करने के लिए कहा गया। ठगी का पता चलने पर दीपक कंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
दूसरी मामला सरधना की है। मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी नेहा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पास कुछ दिन पहले एक अंजान नंबर से कॉल आई। फाेन करने वाले अपना नाम संतोष निवासी राजस्थान बताते हुए कहा कि वह ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की मार्केटिंग करता है। 50 हजार के निवेश पर प्रतिदिन 5 हजार रुपये का मुनाफा करा सकता है। नेहा ने उसके बताए बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो दिन तक 5-5 हजार रुपये नेहा को मुनाफे के दे दिए गए। इसके बाद नेहा और उसके भाई ने कई बार में 1.73 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा दिए। जब उन्होंने जमा की गई रकम और मुनाफा मांगा ताे उनको तीन दिन में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया। तीन दिन बाद फोन किए जाने परआरोपी ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर ठगाें का पता लगाया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment