आर्ट के जरिए मेडिकल साइंस की खूबियों को दिवारों पर किया  बखान

चिकित्सा पद्धति से लेकर आधुनिक चिकित्सा विज्ञान तक की यात्रा को खूबसूरती से उकेरा गया

पहल एक प्रयास ने आइएमए कार्यालय व पीएल शर्मा स्मारक की दीवारों चलाया अभियान

मेरठ। पहल एक प्रयास संस्था की ओर से  आइएमए  एवं पीएल शर्मा स्मारक पर स्वच्छता अभियान एवं कला के माध्यम से चिकित्सा इतिहास का अनूठा चित्रण किया गया। पहल एक प्रयास संस्था की ओर से आइएमए कार्यालय पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत परिसर की साफ-सफाई की गई, वहीं, उसकी दीवारों को सुंदर कलाकृतियों से सुसजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र के स्वर्णिम इतिहास को कला के माध्यम से जीवंत करना भी था।

 संस्था के प्रतिभाशाली कलाकारों ने दीवारों पर चित्रों के माध्यम से चिकित्सा जगत के विकास, ऐतिहासिक चिकित्सा खोजों और चिकित्स क्षेत्र में योगदान देने वाले महान चिकित्मकों को दर्शाया। चित्रों में आयुर्वेदिक महर्षि सुश्रुत के चित्र बनाए  इसमें प्राचीन भारत के महान चिकित्सक धन्वन्तरि और नहर्षि सुश्रुत के चित्र बनाए गए, जिन्होंने प्राचीन भारत और विश्व की चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके साथ ही स्वयं सेवकों ने आइएमए लेन को चस्वच्छ किया। प्रशांत सागर ने दीवारों पर शिक्षाप्रद स्लोगन लिखे। संस्था के इस प्रयास की स्थानीय लोगों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भी सराहना की। इस अभियान के कप्तान प्रिंस राज, पत्रन गुरु प्रशांत सागर, बसंत चौहान, उमेश राघव, विकास यादव, गीतू शर्मा व मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, घंटी सागर, निशांत व डा मनीषा रस्तोगी उपस्थित रहे।

.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts