बीजेपी के पास सीएम लायक कोई नहीं, दस दिन बीत गये कैसे चलेगी दिल्ली की सरकार -आतिशी 

नई दिल्ली,एजेंसी। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली की कार्य वाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बावजूद नई सरकार के गठन के ना होने पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आज 17 तारीख हो गई है दिल्ली के चुनाव के नतीजे आए 10 दिन बीत गए हैं। 8 फरवरी को नतीजे आए और दिल्ली वालों ने उम्मीद की थी कि 9 को उन्हें अपने सीएम का पता चल जाएगा और 10 तक वो शपथ भी ले लेंगे। दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई। आज 10 दिन बीत गए हैं लेकिन बीजेपी सीएम पर निर्णय नहीं ले पाई है। आज साबित हो गया है बीजेपी के पास कोई भी चेहरा नहीं है।

आज साफ हो गया है कि पीएम मोदी  को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है उन्हें पता है इन 48 में से एक भी विधायक सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है। उन्हें पता है इन 48 विधायकों का एक ही काम, दिल्ली को लूटना है। पीएम मोदी  एक विधायक पर भी भरोसा नहीं कर पाए हैं। उन्हें पता है 15 साल बीजेपी ने एमसीडी में सरकार चलाई और एक-एक पार्षद ने दिल्ली वालों को लूटने का काम किया।

पार्षदों ने एमसीडी के खजाने को लूटने का काम किया है। वो अपने 48 विधायकों में से एक पर भी भरोसा नहीं कर रहे हैं। आज सभी दिल्ली वालों के सामने साफ हो गया है कि एक भी विधायक सीएम बनने योग्य नहीं है।अगर सीएम बनने लायक कोई नहीं है तो दिल्ली सरकार कैसे चलेगी? उनके पास दिल्ली वालों के लिए कोई विजन नहीं है। उनके पास दिल्ली वालों के लिए काम करने का कोई प्लान नहीं है. इस समय की ये कड़वी सच्चाई चुनाव के रिजल्ट के बाद दिल्ली वालों के सामने है।

यमुना की सफाई पर LG के ट्वीट पर

आतिशी ने कहा कि मैं तो बीजेपी से पूछना चाहूंगी कि वो तय कर लें कि वो सरकार चला गया रहे हैं या नहीं चल रहे हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के पावर कट लग रहे हैं तो बीजेपी वाले कहते हैं अभी आतिशी सीएम हैं। जब यमुना में मशीन उतरती है तो कहते हैं LG साहब सरकार चला रहे हैं। पहले बीजेपी तय करे कि कौन सरकार चला रहा है. अगर यमुना बीजेपी और LG साफ कर रहे हैं तो इसका मतलब ये है कि बिजली कट भी BJP और LG लगवा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts