विवि में मधुमक्खियों का हमला दूसरे दिन भी  जारी रहा 

स्कूल जा रहे छात्र को काटकर किया लहुलूहान, 1 दिन पहले हुई जेई की मौत

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के बाहर मधुमक्खियों का हमला कायम है। शनिवार को सुबह-सुबह फिर मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे मधुमक्खियों ने लहूलुहान कर दिया। वहीं आते-जाते राहगीरों को भी घायल कर दिया।

बता दें एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां मधुमक्खियों के हमले से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं ईवनिंग वॉक करने आए रिटायर जेई धर्मवीर की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई थी। आज उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।शनिवार को सुबह फिर मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। आते-जाते राहगीरों और छात्रों पर मधुमक्खियां चिपट गईं। जिसके कारण लोग परेशान रहे।लोगों ने आग जलाकर मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास किया। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग जलाई है। यहां मधुमक्खियों के तीन छत्ते लगे हैं जिससे लगातार मधुमक्खियां निकलकर लोगों को घायल कर रही हैं। जिसके बाद छात्रों ने सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना को सूचना दी।छात्र नेता विनीत चपराना ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों को सीसीएसयू में एक टीम भेजने के लिए कहा। दूसरी तरफ सीसीएसयू गेट पर छात्र नेता विनीत चपराना ने नीम के पत्तों का धुआं कराया। जिसके बाद मधुमक्खी दूसरी तरफ चली गई।

 मधुमक्खियों के खौफ  से लोगों ने विवि में जाना किया बंद

 विवि में सुबह के समय काफी संख्या में मार्निग वॉक करने के लिए आते है। शुक्रवार की घटना के बाद शनिवार की सुबह मॉनिंग वॉक करने वाले ना के बराबर नजर आए। विवि की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को अपनी डयूटी करने में दिक्कत आ रही है। सुरक्षा कर्मी भी मधुमक्खियों के खौफ से दूर से ही सुरक्षा करने के लिए मजबूर हो रहे है।

 वही दूसरी ओर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि धर्मवीर नामक व्यक्ति पर मधुमक्खियों का हमला हुआ था, इसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts