छात्रों को एल्बेंडाजॉल टेबलेट खिलकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का डीएम ने शुभारंभ
मापअप राउंड में आगामी 14 फरवरी को छूटे बच्चों को खिलाई जाएगी टेबलेट
मेरठ। सोमवार को बी.डी.एस इन्टरनेशनल स्कूल, जाग्रति विहार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ जिला अधिकारी डा.विजय कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करे बच्चों को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाकर किया।
डीएम डा. विजय कुमार सिंह के द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों व अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एल्बेंडाजॉल की टेबलेट बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। यह (01-19) वर्ष के सभी बच्चो / किशोर / किशोरियों को कृमि नियंत्रण की दवाई (एल्बेंडाजॉल) सभी स्कूलों, आँगनवाड़ी केन्द्रों पर 1796800 बच्चों को निःशुल्क खिलायी जायेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया के द्वारा बताया कि 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चो को आधी गोली चुरा करके, 2 से 3 वर्ष तक के बच्चो को 1 गोली चुरा करके एवं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चो को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलायी जायेंगीं। यह गैर-पंजीकृत और स्कूल ना जाने वाले बच्चों को भी यह दवाई नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र में खिलायी जायेंगी।
नोडल अधिकारी, एन.डी.डी. डा. आर.के सिरोहा के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की विस्तार से जानकारी देते हुए जनसमुदाय को इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता हैं। छुटे बच्चों को माप अप दिवस- 14 फरवरी 20 को (राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस) के दिन मॉप अप दिवस पर (एल्बेंडाजॉल) की गोली खिलाई जायेगी।
प्रधानाचार्य बी.डी.एस इन्टर नेशनल स्कूल के द्वारा सभी अतिथियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान किया। एवं सी.बी.एस.सी. के स्कूलो के प्रधानाचार्य से अपने अपने स्कूल के बच्चो को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाने की अपील कीं व बी.डी.एस. के अध्यापको एवं कर्मचारियों का राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में आई.सी.डी.एस के डी.पी.ओ सुरेश कुमार गुप्ता व स्वास्थ्य विभाग के डी.सी.पी.एम. हरपाल सिंह, शिव कुमार, डी.सी.एन.डी.डी, संजय, विनोद सी.सी.पी.एम., सुशील कुमार, मनीष पाल, कुदीप व शहरी क्षेत्र की आशाओं एवं ए.एन.एम द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर टीबी विभाग की ओर से सभी को टीबी मुक्त भारत की डीएम ने शपथ दिलाई । डीएम ने कहा इस साल देश केा टीबी मुक्त भारत के मिशन को पुरा करना है।इसमें जन सहयोग की आवश्यकता है।
No comments:
Post a Comment