मेरठ कॉलेज में हुआ अत्याधुनिक शौचालय का शुभारंभ
नगर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया शौचालय का लोकार्पण
मेरठ। मंगलवार को मेरठ कॉलेज में छात्र एवं छात्राओं के लिए दो अलग-अलग अति आधुनिक शौचालय का लोकार्पण मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया एवं मेरठ कॉलेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल ने किया।
बता दें कि काफी समय से छात्र-छात्राओं की मांग थी की महाविद्यालय परिसर में छात्रों एवं छात्रों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय का निर्माण होना चाहिए। मेरठ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल एवं सेक्रेटरी विवेक कुमार गर्ग ने मेरठ नगर निगम से वार्ताकार उक्त दो शौचालय का निर्माण सुनिश्चित किया। इस कार्यक्रम में मेरठ के नगर आयुक्त के साथ-साथ प्रोफेसर नीरज कुमार प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज प्रोफेसर चंद्रमौली एवं प्रोफेसर युद्धवीर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment