अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मेधावी छात्रों का सम्मान 

 मेरठ।शुक्रवार को  बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय,तथा हिन्दी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर भाषा का महत्व तथा लुप्तप्राय भाषाओं का संरक्षण विषय पर व्याख्यान तथा बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान का आयोजन हिन्दी विभाग के सभागार में किया गया|

कार्यक्रम में प्रो संगीता शुक्ला,कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय,राजेश कुमार खरे,क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा,  क्षेत्र, प्रो संजीव कुमार वर्मा, संकायाध्यक्ष कला, प्रो नवीन चन्द्र लोहनी, अध्यक्ष हिंदी विभाग एवं आ0भा0भा0 विभाग ने  व्याख्यान में अपने विचार प्रस्तुत किए तथा साथ ही बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए एम. ए (हिन्दी) में महिला वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थी श्शऐबा, सेंट जोसेफ़्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सरधना को 11000/- रू की राशि व प्रशस्ति पत्र तथा पुरुष वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी  आयुष शर्मा, डी. जे. कॉलेज, बड़ौत को 7500/- रू की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया| इस अवसर पर हिन्दी विभाग के आचार्य, विद्यार्थी तथा बैंक के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे|

No comments:

Post a Comment

Popular Posts