आईआईएमटी लाईफ लाईन अस्पताल की स्थापना की नवमी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन
मेरठ। आईआईएमटी लाईफ लाईन अस्पताल की स्थापना की नवमी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह का गुरुवार को आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम अस्पताल प्रागंण में हवन/पूजा का आयोजन किया गया। आयोजन में आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता परिवार सहित शामिल हुए। अस्पताल के डॉ. अधीर कुमार पाण्डे़ (फिजिशियन), डॉ. अनिल तनेजा (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ.जगदीप सिघंल (कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ.विशाल वी सिंह व डॉ. अभिनव रस्तौगी (कार्डियोलोजिस्ट), डॉ. राहुल शर्मा (लैप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन), डॉ. विरेन्द्र कुमार टप्परवाल (रेडियोलॉजिस्ट), निदेशक प्रशासन डॉ.संदीप कुमार, मुख्य प्रबन्धक दिनेश कुमार शर्मा, प्रबंधक ज्योति सिंह, आईआईएमटी समूह के सभी पदाधिकारी एवं अस्पताल के सभी अधिकारी/कर्मी पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता एवं उनके परिवार द्वारा समस्त स्टॉफ एवं आगंतुकों को नवमी वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी गयी तथा इस वर्ष की भांति ओैर अच्छा कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। नवमी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिए जा रहे निःशुल्क परामर्श का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया ।


No comments:
Post a Comment