मेडा का अवैध काॅलोनियों के खिलाफ अभियान जारी 

 अवैध कॉलोनी पर  चला बुलडोजर

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियाें के  खिलाफ अभियान जारी है। मेडा की टीम ने थाना भावनपुर क्षेत्र में एक अवैध कॅालोनी पर कार्रवाई करते हुए अवैध कालोनी के निर्माण कार्य को ध्वस्त किया। 

मेडा के उपाध्यक्ष के निर्देश पर मेडा की टीम  ने थाना भावनपुर क्षेत्र में आशीष गुप्ता द्वारा विरासत मंडप के बराबर में गढ़ रोड पर प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कारण करीब 45000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

मेडा सचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया कि किनानगर रोड पर परशुराम कृषि फार्म खाद भंडार के पास बॉबी पाल द्वारा हसनपुर कदीम में 8000 वर्ग मीटर तथा अंकित द्वारा 3000 वर्ग मीटर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अवैध कालोनी विकसित करने के लिए बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग टाइल्स और बिजली के खंभे आदि के का विकास कार्य किया जा रहा था जिसको जमींदोज कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts