शादी के 6 महीने बाद किया दंपत्ति ने आत्महत्या का प्रयास ,पति की मौत
पत्नी की हालत नाजुक; लव मैरिज की थी
लखनऊ। शहर गोसाईंगंज में गुरुवार देर रात पति-पत्नी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान छोटे भाई की आंख खुल गई। उसने दोनों को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई जबकि पत्नी केजीएमयू के इमरजेंसी में जिंदगी और मौत की अभी भी लड़ाई लड़ रही है।
गोसाईगंज निवासी रवि गौतम (25) परिवार के साथ ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता था। अगस्त 2024 में निगोहा की रहने वाली काजल (19) से लव मैरिज हुई। घरवाले शादी से खुश थे। रवि के पिता बताते हैं काजल उनके बड़े भाई की बहू की बहन है।भतीजे की शादी में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद घर आने जाने के दौरान प्रेम हो गया। काजल का स्वभाव काफी अच्छा है। इसलिए रवि ने शादी की बात कही तो बिना किसी के विरोध के करा दी गई।पिता का कहना है कि पूरा परिवार हंसी खुशी से रहता था। कभी कुछ गड़बड़ नहीं लगा। लेकिन ऐसा उसने क्यों किया कुछ पता नहीं चल पा रहा। बहू अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने बातचीत करने से मना किया है। सब लोग दूर ही देख सकते हैं। अगर वो कुछ बोल पाती तो शायद घटना की वजह का पता चल पाता। शादी के 6 महीने में ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया। किसी पर संदेह नहीं है, पुलिस से क्या शिकायत करें।घटना वाले दिन रात 8 बजे साथ में खाना खाए। फिर सब अपने कमरे में चले गए। पिता छत पर सोने चले गए। 11 बजे रवि के छोटे भाई ऋतिक को कुछ आवाज सुनाई दी। उसने पूरे घर में देखा। भाई के कमरे की खिड़की से अंदर झांका तो दोनों फंदे से लटका मिले।तुरंत दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। शुक्रवार दोपहर रवि की मौत हो गई। काजल की हालत अभी नाजुक है। रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई रौनक और ऋतिक हैं।रवि की मौत की खबर से मां माया देवी के दिमाग पर गहरा असर पड़ा है। वह बेटे और बहू को बार-बार पूछते-पूछते रोने लगती है। मां का कहना है कि सब कुछ ठीक था। अगर कोई दिक्कत थी तो बताना चाहिए था। ऐसा नहीं करना था। अब मेरी बहू बच जाए।
No comments:
Post a Comment