पुणे रेप केस के आरोपी पर 1 लाख रुपए का इनाम

 असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट सुपरिटेंडेंट और बस डिपो मैनेजर के खिलाफ जांच के आदेश
पुणे (एजेंसी)।पुणे के सरकारी स्वारगेट बस डिपो में 25 फरवरी को एक महिला के साथ रेप हुआ। 26 साल की महिला के साथ आरोपी ने बस में रेप किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 13 टीमें बनाई हैं। उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।
उधर, घटना के बाद महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक ने असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट सुपरिटेंडेंट और बस डिपो मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर इन्हें सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने बस डिपो पर तैनात पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाने का भी निर्देश दिया।
पुणे की डिप्टी कमिश्नर स्मार्तना पाटिल के मुताबिक 26 साल की महिला घरों में काम करती है। वह अपने गांव जाने के लिए 25 फरवरी सुबह 5 बजे के आसपास बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी ने उसे दीदी कहकर पूछा कि कहां जा रही हो? पीड़ित ने बताया कि मुझे फुलटन अपने घर जाना है। इसके बाद उसने उसे कहा कि आपकी बस दूसरी जगह खड़ी है। चलो मैं छोड़ देता हूं। पीड़ित बोली- नहीं बस यहीं पर आती है। इसपर आरोपी ने बोला मैं 10 साल से यहां हूं, चलो मैं छोड़ देता हूं। महिला मान गई और उसके साथ बस पार्किंग एरिया की ओर चली गई।
युवक उसे शिवशाही बस की ओर इशारा करते हुए अंदर जाने को कहा। बस में रोशनी नहीं थी। इस पर महिला ने झिझकते हुए युवक से पूछा कि - लाइट नहीं जल रही है। युवक ने उससे कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में चढ़ी आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। घटना सुबह 5.30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखा है। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे की पहचान कर ली गई है। उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है। फिलहाल वह फरार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts