सैफ मामले में मुंबई पुलिस ने बंगाल से महिला को किया गिरफ्तार

मुबंई्,एजेंसी ।मुंबई पुलिस लगातार सैफ अली खान मामले की जांच में जुटी हुई है। सैफ पर हमला करने के आरोप में है बांग्लादेशी नागरिक है शरीफुल इस्लाम शहजाद पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। अब मुंबई पुलिस ने उसकी परिचित महिला को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार सोमवार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद महिला की गिरफ्तारी हुई है। सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया कि पुलिस को जांच में पता चला है कि शरीफुल ने जो सिम कार्ड इस्तेमाल किया था, वो इसी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था।रविवार को दो सदस्यों वाली मुंबई पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल गई। जिसके बाद नदिया जिले के छपरा से महिला को गिरफ्तारी किया गया। उसका नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वो शरीफुल के पहचान की है। अब पुलिस उस महिला को बंगाल से मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का आवेदन कर सकती है। पीटीआई ने सूत्र के हवाले से ये भी बताया, “शरीफुल सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया था. महिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है।”

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का सिम कार्ड लेने वाली महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पश्चिम बंगाल गई मुंबई पुलिस की टीम ने उस महिला का बयान दर्ज किया है। अब तक की जांच में पुलिस को सैफ के मामले में महिला की भूमिका पर कोई संदेह नहीं नजर आया है लेकिन अगर उसने गलत तरीके से सिम कार्ड मुहैया कराने में आरोपी की मदद की है, तो पुलिस की जांच इसी लाइन में आगे बढ़ सकती है। अब तक महिला को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। न तो मुंबई पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और न ही गिरफ्तार किया है।

सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात हमला हुआ था। उसके बाद से ही मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। शरीफुल को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पुलिस के हाथ उसका ड्राइविंग लाइसेंस लगा, जिससे उसके बांग्लादेशी होने का पता चला। वहीं अब वो महिला भी पुलिस की गिरफ्त में है, जिसके नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड वो इस्तेमाल कर रहा था।

सुरक्षा कारणों से सैफ के घर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. वो सतगुरु शरण नाम की जिस बिल्डिंग में रहते उस बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल्स की हाइट बढ़ाई जा रही है। वहीं लोहे के ग्रिल्स भी लगाए जाएंगे। वहीं बालकनी में नेट फेंसिंग भी की जा रही है. वहीं कुछ ऐसे ही इंतजाम उनके दूसरे घर फॉर्च्यून हाइट्स में भी किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts