दिल्ली विधान सभा चुनाव की तारीखों को ऐलान आज दोपहर दो बजे होगा  

फरवरी में दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल  हो रहा समाप्त 

नई दिल्ली,एजेंसी।दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आज ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।इसके चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने की संभावना है। 2020 के विधानसभा चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।

2020 में आम आदमी पार्टी  को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

आप  ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

 आम आदमी पार्टी  70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। पार्टी ने कुल 5 लिस्टों में ये नाम जारी किए हैं। आप की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 नाम थे।20 दिसंबर को आई पांचवीं लिस्ट में सिर्फ एक नाम था। इसमें महरौली सीट पर प्रत्याशी बदला गया था। पार्टी ने कुल 26 विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जबकि 4 की सीटें बदली हैं।अरविंद केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट बदल दी गई है। उन्हें जंगपुरा से टिकट मिला है।पटपड़गंज से पार्टी ने अवध ओझा को टिकट दिया है। सीएम आतिशी कालकाजी सीट से मैदान में हैं। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, गोपाल राय बाबरपुर और सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की एक लिस्ट, 29 प्रत्याशी का ऐलान

भाजपा की अब तक 29 उम्मीदवारों की एक ही लिस्ट जारी की गई है। पार्टी ने AAP-कांग्रेस छोड़कर आए 7 नेताओं को टिकट दिया है।29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया है, जबकि 16 नए चेहरे हैं। पार्टी ने 2020 में जीती 8 सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।इसमें 2 मौजूदा विधायको के टिकट कट गए हैं। वहीं, बदरपुर सीट से विधायक रहे रामवीर सिंह बिधूड़ी अब दक्षिण दिल्ली से सांसद हैं।नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है।कालकाजी से सीएम आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के सामने तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने 48 कैंडिडेट्स घोषित किए, आतिशी के सामने अलका लांबा

कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट में कुल 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने सीएम आतिशी के सामने अलका लांबा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पूर्व सीएम केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।मनीष सिसोदिया के सामने फरहाद सूरी, गोपाल राय के खिलाफ को टिकट दिया है। यहां से आप के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से आप के गोपालराय के खिलाफ इशराक खान को उतारा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts