महिला ने मनचले को सबक सिखाया
मेरठ। महिला ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले को सबक सिखाते हुए बीच सड़क पर उसकी धुनाई कर दी। यह घटना लिसाड़ी गेट थाने से कुछ ही दूरी पर शनिवार शाम को हुई। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली यह महिला लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर में काम करती है।
महिला ने बताया कि आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। शनिवार को जब वह काम से घर लौट रही थी, तब आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील टिप्पणियां कीं। इस पर महिला ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।
घटना के दौरान आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी खुशहाल कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
No comments:
Post a Comment