दिन में भी रात जैसी ठंड का अहसास
कम नहीं हो रहा शीत लहर का असर,कंपकपा रहे लोग
मेरठ।मेरठ में शीतलहर का असर कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दिन में रात जैसी ठंड का अहसास बना रहा। सूरज कुछ देर के लिए ही निकला। दिन और रात में ठंड होने से लोग कांप रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी ठंड ऐसे ही रहेगी।
बुधवार को मेरठ 14 साल में सबसे ठंडा दिन रहा। गुरुवार को भी मौसम में खास बदलाव नहीं हुआ। सूरज कुछ देर के लिए ही निकला, इसके चलते दिन में भी रात जैसी ठंड का अहसास रहा।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शीत लहर चलने से दिन में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की जरूरत है।
मौसम कार्यालय पर गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सुबह-शाम को 4 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया।
No comments:
Post a Comment