सलमान के इस करीबी का हुआ निधन, शोक में डूबा खान परिवार

मुंबई। तीस साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन कर रहे सलमान को फैंस दिलो-जान से प्यार करते हैं। इन दिनों सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होनी है। इसके अलावा सलमान कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को भी होस्ट कर रहे हैं। इस बीच सलमान के घर से बुरी खबर आ रही है।
दरअसल उनके एक करीबी का निधन हो गया है। सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने पोस्ट कर दुख भी जताया है। सलमान के प्यारे कुत्ते टोरो का निधन हो गया है। यूलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खान परिवार के प्यारे डॉग संग इमोशनल वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। यूलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमारी लाइफ को ब्लेस करने के लिए थैंक्यू मेरे प्यारे टोरो बॉय...आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे।”

No comments:

Post a Comment

Popular Posts