’’स्वर्णिम भारत विरासत और विकास’’थीम पर हर्षोल्लास के साथ के एल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस ’’स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास’’ थीम पर आधारित देश भक्ति से परिपूर्ण बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर द्वारा ध्वजारोहण व राष्टंगान से किया गया तथा तिरंगे गुब्बारों काे आकाश में छाेड़ा गया।
जिससे संपूर्ण वातावरण गर्व व जोश से भर गया तत्पश्चात छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाें व गीतों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए देश के स्वर्णिम अतीत से लेकर आधुनिक उपलब्धियों तक की यात्रा को रचनात्मक रूप से ’’देश की विरासत और विकास’’ की भावना काे खूबसूरती से दर्शाया, जिसे देखकर विद्यालय का प्रांगण करतलध्वनियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का उत्तरदायित्व है। भारत का संविधान व कानून भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए ही बना है अतः हमें इसकी विरासत संस्कृति आदि की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों काे जिम्मेदारी से निभाना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने आयोजन काे सफल बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment