डीजी जेल ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बोले- किशोर बंदियों की शिक्षा पर दिया जाए विशेष ध्यान

मेरठ।शनिवार को डीजी जेल जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंच गए, निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और जेल के अधिकारियों को कैदियों की समस्याओं का समाधान करने का आदेश भी दिया। डीजी जेल ने जेल के अस्पताल और महिला जेल सहित किशोर जेल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जेल में बंद किशोरों की शिक्षा पर विशेष देने की बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि जेल में बंद सभी कैदियों को शिक्षित बनाया जाए ताकि वह अपराध से दूर रहकर अपने जीवन को खूबसूरत बना सकें।

डीजी जेल पी वी रामाशास्त्री शनिवार को चौ. चरण सिंह कारागार पहुंचे उन्होंने जेल का निरीक्षण किया और जेल में बंद कैदियों से भी बात की उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा एक उम्र के बाद कैदियों को जेल से रिहा करने व उन्हें राहत देने की है। जिसके चलते सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप बंदियों का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। सरकार के आदेश पर कुछ कैदियों को रिया भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कैदियों की सुविधा और उनके खान-पान पर भी जेल प्रशासन की तरफ से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने जेल में बंद कैदियों की शिक्षा सहित उनके इलाज के बेहतर प्रबंध करने के आदेश दिए।

बाद में डीजी जेल ने महिला जेल का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं देखी। महिला बंदियों से बात भी की उन्होंने जेल महिला जेल में चल रही सिलाई, फुटबाल कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र भी चेक किया। बाद में वह बच्चा जेल पहुंचे जहां उन्होंने जेल प्रशासन को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आदेश भी जारी किया। बाद में उन्होंने जेल के अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था के बारे में बंदियों से जानकारी ली। ओर किशोर बंदियों से उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा सहित जेलर और डिप्टी जेलर और वार्डन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts