किसान हितैषी नहीं सरकार, एमएसपी पर करे बात- राकेश टिकैत 

  मांगों को लेकर किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट ,धरी रह गयी पुलिस की तैयारी 

 कलेक्ट्रेट में लगायी भटठी ,सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी 

मेरठ। तय समय के अनुसार मंगलवार को भाकियू  किसानों ने विभिन्न समस्याओं की मांग के लिए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। धरने पर भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंच गए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। किसान लगातार गन्ना मूल्य, बकाया, बिजली और शुगर मिल के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बावजूद भी सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

राकेश टिकैत ने कहा कि राजनीतिक पार्टी वालों ने आंदोलन करना बंद कर दिया है। अब जातिगत किसान संगठन बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून पर बात करे। अकेले बिहार में एक लाख करोड़ का नुकसान किसानों का हो रहा। सबसे ज्यादा लाठी किसानों पर बिहार में टूट रही है। यही हाल देश में होने वाला है।राकेश टिकैत का कहना कि व्यापारी किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। एकजुट रहो। उन्होंने कहा कि सरकार के पास एक ताबीज है, जो उसके पहन लेते हैं, वे चुप हो जाते हैं।कहा कि अमेरिका भी 50 साल पहले हमारे जैसा देश था। वहां खूब खेती होती थी, अब वहां सब बदल गया है। यही हाल हमारे देश में होने वाला है। जमीन बचा लो बाकी लड़ाई तो लड़ते रहेंगे।किसान की फसल बढ़ोतरी के एग्रीमेंट तत्काल समयनुसार नहीं किए जाते हैं। गन्ना भुगतान समय से नहीं होता है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारी को अवगत कराया था। उसके बावजूद भी समाधान नहीं हो सका। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ना मूल्य की बढ़ोतरी, गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं पर कंट्रोल, शताब्दी नगर, वेदव्यासपुरी, लोहिया नगर और जागृति विहार के किसान पिछले 25 से 30 वर्ष से आंदोलन कर रहे हैं।उसके बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि ग्राम सरूरपुर में पिछले 75 वर्षों से जो अस्पताल संचालित है उसे स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 अगर लड़कों को गोबर से बदबू आने लगे तो समझ लेना जमीन बेचने वाला है 

कहा कि जिंदा रहना है तो पशु पालन करो। दवाईयों से पीछा छुड़वाओ। स्प्रे करके जमीन को खराब मत करो। यूरिया के भरोसे मत रहो। जो लड़के बाहर पढ़ रहे हैं, उनको खेतों में काम करने की ट्रेनिंग दो। अगर उसे गोबर में बदबू आने लगे तो समझ लेना कि जमीन बेचेगा।

किसानों ने चढ़ाई है कढ़ाई

कलेक्ट्रेट में सैकड़ों किसान महापंचायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। किसानों ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए कलेक्ट्रेट में कढ़ाई भी चढ़ा ली है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि गन्ना अधिकारी से उन्होंने किनोनी शुगर मिल, मोहद्दीनपुर शुगर मिल, दौराला शुगर मिल, सकौती शुगर मिल, मवाना शुगर मिल समेत नंगलामल शुगर मिल पर पर्ची की समस्या होती है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts