खेल विवि में रजिस्ट्रार का काम भी देखेगी अपर आयुक्त जसजीत कौर
मेरठ। सलावा में बन रहे प्रदेश के पहले खेल विवि में शासन ने कुलपति की नियुक्ति के बाद रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी भी सौंप दी हैं। शासन ने विवि में मेरठ मंडल की अपर आयुक्त जसजीत कौर को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उप सचिव प्रवीण कुमार सिंह ने बुधवार को उक्त आदेश दे दिए।
अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में रजिस्ट्रार को नियुक्त करने के बाद खेल विवि में दो महत्वपूर्ण पदों पर संबंधित अधिकारी पहुंच चुके हैं। हाल में ही विवि में रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत को कुलपति नियुक्त किया है। विवि का अस्थाई कार्यालय भी जल्द ही कलेक्ट्रेट में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपने जाने के बाद विवि के काम और तेजी आने की उम्मीद है। खेल विवि में सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया संभावित है।
No comments:
Post a Comment