डरावना था किलर चार्ल्स शोभराज का किरदार निभाना : सिद्धांत गुप्ता

मुंबई। एक्टर सिद्धांत गुप्ता ने वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' में सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज का किरदार निभाया है। इस सीरीज में उनके अपराधों को तिहाड़ जेल के पूर्व जेलर सुनील गुप्ता की गवाही के जरिए दिखाया गया है।
हाल ही में सिद्धांत ने बताया कि इस रोल में उतरना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी बात यह थी कि कोई इंसान इतने बड़े अपराध करने के बाद भी नॉर्मल कैसे रह सकता है? मैंने किताबें पढ़ीं और यह समझने की कोशिश की कि ऐसे लोग अपने कामों को कैसे सही ठहराते हैं। धीरे-धीरे मुझे लगा कि मैं उसकी सोच को समझने लगा हूं, और फिर यह किरदार निभाना मेरे लिए आसान हो गया।'
सिद्धांत ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान वह इस किरदार में इतने गहरे उतर गए थे कि कई बार घर लौटने के बाद भी चार्ल्स शोभराज का असर उनके दिमाग पर बना रहता था। उन्होंने कहा, 'कई बार ऐसा लगा जैसे मैं खुद उसकी तरह सोचने लगा हूं। उसकी पर्सनालिटी और तरीका बहुत कॉम्प्लेक्स था, लेकिन जब चीजें समझ में आईं, तो सब कुछ अपने आप फ्लो होने लगा। यह थोड़ा डरावना लेकिन दिलचस्प एक्सपीरियंस था।'
उन्होंने कहा, 'चार्ल्स शोभराज जैसे इंसान को समझना और उसकी हरकतों को पर्दे पर सही ढंग से दिखाना एक बड़ा चैलेंज था। उसके अंदर एक क्रिमिनल माइंड के साथ-साथ एक अलग सा चार्म भी था। स्क्रिप्ट लिखते वक्त इसे बैलेंस करना आसान नहीं था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts