नए साल पर मंदिरों में लगी श्रद्धालूओं की कतारें
शहरवासियों ने पूजा-अर्चना और दर्शन से की शुरुआत
मेरठ। मेरठ में नव वर्ष 2025 के पहले दिन शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहरवासियों ने नए साल की शुरुआत पूजा-अर्चना और दर्शनों से की। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा और अनुष्ठान का आयोजन किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सुरक्षा की दृष्टिगत संबंधित थाने की पुलिस फोर्स के साथ मंदिर परिसर में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात रहे।
साल 2024 को पीछे छोड़ते हुए नए साल 2025 का आगाज हो गया है। रात में जैसे ही घड़ी में 12 बजे लोग जश्न में डूब गए। कई जगहों पर जबरदस्त आतिशबाजी की गई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं सुबह होते ही लोग मंदिरों की ओर उमड़ने लगे।
कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में तड़के नए साल की पहली सुबह विशेष आरती की गई। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। औघड़नाथ मंदिर, काली मंदिर समेत शहर अधिकतर मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। लोग नए साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
No comments:
Post a Comment