भाजपा महानगर अध्यक्ष की दौड़ में 51 ने किया नामांकन
नामांकन करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष व पूर्व मेयर शामिल
कमलदत्त शर्मा, आलोक सिसौदिया , अरविंद मारवाड़ी से लेकर सुरेश रितुराज भी दौड़ में शामिल
मेरठ। गुरुवार को बागपत राेड पर हरमन सिटी भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मेें भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के मारामारी रही । महानगर अध्यक्ष पद के लिए बंपर 51 नामांकन दाखिल किए गये है। जिसमें पूर्व मेयर , पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई चौकाने वाले नाम शामिल है। वहीं प्रदेश परिषद के लिए सात आवेदन आए है।
मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन के लिए मारामारी रही। सुबह से ही बागपत रोड पाटी के कार्यालय में नामांकन करने वालों का तांता लग गया। । क्षेत्रीय कार्यालय में महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुए। दोपहर 2 बजे से 4 बजे का समय पार्टी ने नामांकन पर्चे दाखिल करने के लिए रखा। क्षेत्रीय प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया और प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह एवं चुनाव अधिकारी सलिल विश्वोई की मौजूदगी में नामांकन हुए। इसमें नए के साथ कई पुराने चेहरे भी लाइन में खड़े नजर आए।
महानगर अध्यक्ष की दौड़ में सामने आए ये चेहरे
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक महानगर अध्यक्ष पद के नामांकन का समय रखा गया। महज 2अघंटों में 51 नामांकन पत्र दाखिल हो गए। देखें तो महानगर में तमाम बड़े चेहरे इस पद के लिए महत्वाकांक्षी नजर आए। इसमें विवेक रस्तोगी, विधायक प्रत्याशी रहे कमलदत्त शर्मा, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, सांसद प्रतिनिधि रहे हर्ष गोयल, , सुधीर रस्तोगी, वर्तमान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, ईंट भट्टा एसो. अध्यक्ष पवन मित्तल, संजय त्रिपाठी, नरेंद्र उपाध्याय,जय करण गुप्ता,गजेंद्र शर्मा, इंद्रजीत कोरी,विनय विरलिया,डॉ.रवि प्रकाश ,आलोक सिसोदिया, पूर्व मेयर सुशील गुर्जर, महेश बाली, चरण सिंह लिसाड़ी , बलराज गुप्ता,राकेश माहेश्वरी,राजेश कुमार ,गोपाल शर्मा,रविन्द्र शर्मा,संजय सिंहल,विपिन जिंदल,पंकज कतीरा,रविन्द्र तेवतियो ,सुनील अग्रवाल,सुनील पड़ा,राकेश शर्मा,डा. वुकुल रस्तोगी,सुमित मलिक,विनोद चंदोला,वेद प्रकाश पांडें,राहुल गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल,दलजीत सिंह,राघव प्रसाद वाल्मीकि,ओमप्रकाश चौहान,विनोद उपाध्याय,अमित गर्ग, अनिल अग्रवाल,डा.ब्रजेश त्यागी, अजय सिंह महरोलिया,परमात्मा शरण कंसल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि शामिल है। महिलाओं में भी इस बार अध्यक्ष पद के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला महिलाओं में नामांकन करने वाली वर्षा कौशिक,डोली गुप्ता ,सीमा अग्रवाल व इंदु वत्स भी नामांकन करने वालो में रही। इसमें बिरादरी, वर्ग, जातीय राजनीति के साथ संगठनों की राजनीति के चेहरे भी शामिल रहे। यहां अपने ही अपनों को टक्कर देने को तैयार नजर आए। जातीय समीकरण के हिसाब से महानगर अध्यक्ष पद के लिए वैश्य व ब्राहम्ण का वर्चस्व रहा है। इसके अतिरिक्त पंजाबी बिरादरी व दलित को मौका मिला है। अब देखने वाली बात यह है कि किसके सिर महानगर अध्यक्ष का सेहरा बधता है। वही प्रदेश परिषद के लिए सात आवेदन आए है। जिसमें सुृनील अग्रवाल, चरण सिंह लिसाड़ी,दलजीत सिंह, आशीष गोयल,राघव प्रधान वाल्मीकि,अरविंद मारवाड़ी,राजकुमार शर्मा शामिल है।
भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ महानगर के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसमें मेरठ शहर, कैंट और दक्षिण के मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पल्लवपुरम से संजय गुप्ता, छावनी से गौरव, पटेल नगर से अनुराग बिश्नोई, गंगानगर से विजय सोनकर और मुल्तान नगर से भोपाल प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मेरठ शहर से हिमांशु गर्ग और ब्रह्मपुरी से अरविंद अरोरा शामिल हैं। उधर मेरठ दक्षिण के अंतर्गत जागृति विहार से नरेश विश्वकर्मा, मेरठ देहात से नवीन मेहरा, मलयाना से वरुण कुमार, रिठानी से आदित्य शर्मा और शास्त्री नगर से ललित मोरल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
No comments:
Post a Comment