जिला अध्यक्ष 31 के लिए शहर शहर पद के लिए  10 आवेदन 

 पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल   मेरठ पहुंचे, संगठन को लेकर चर्चा

 मेरठ। कांग्रेस के नए संगठन को लेकर बुधवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी के जिला  कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल की मौजूदगी में खूब पत्ते फेंटे गए। जिला अध्यक्ष पद के लिए खूब मारामारी रही। जिला अध्यक्ष पद के लिए 31 और शहर अध्यक्ष पद के लिए 10 लोगों ने आवेदन किया।

 इससे पूर्व प्रदीप नरवाल ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता संगठन सृजन अभियान के तहत अपना आवेदन जिला और  महानगर अध्यक्ष पद पर कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी लंबे समय से संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देगी। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने किया। इस दौरान प्रदीप नरवाल ने एक - एक कार्यकर्ता से मिलकर आवेदन लिए। बैठक  में निर्वतमान प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव और प्रदेश सचिव मुदस्सिर जमां भी मौजूद रहे।  आवेदन करने वालों में सैय्यद रिहानुद्दीन, डॉ बबिता गुर्जर, राजेंद्र जाटव, कृष्ण कुमार किशनी, डॉ अशोक आर्य, रुस्तम सैफी, हेमंत प्रधान, संदीप चौधरी, नसीम कुरैशी, विनोद मोगा, सत्यप्रकाश शर्मा, अश्वनी गुर्जर, नवीन गुर्जर, शिवकुमार शर्मा, रीना शर्मा, अजय शर्मा, सुशील सैनी, माया प्रकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रवीण वशिष्ठ, ठाकुर तेजवीर सिंह, अनिल प्रमुख, यूसुफ अंसारी, डॉ जफर उल्ला, अहमदुल्ला, सुमित विकल, राम सिंह, वसी अहमद रिजवी, अनस सुल्तान, रंजन शर्मा, सलीम खान, शहजाद यूसुफ, ताहिर अंसारी, शमसुद्दीन चौधरी, संजय कटारिया, सैय्यद सलीमुद्दीन शाह, शबी खान, राज केसरी और कामेश रतन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुछ और लोगों ने भी आवेदन किया है, हालांकि यह नाम निवर्तमान जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में नहीं है। इन नामों में जिला अध्यक्ष पद के लिए गौरव भाटी, अनिरुद्ध  त्यागी, योगी जाटव और अभिमन्यु त्यागी का नाम शामिल है। जबकि शहर अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद इमरान और महेंद्र शर्मा के नाम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts