भाजपा नेता मनोज सिंह के खिलाफ 11 मुकदमे

2.98 करोड़ का डिफॉल्टर, Y श्रेणी सुरक्षा पर सवाल

लखनऊ,एजेंसी। लखनऊ और बलिया में दर्जनों मुकदमों का सामना कर रहे भाजपा नेता मनोज सिंह का Y श्रेणी सुरक्षा हासिल करना कानून व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बीती रात मंगलवार को लखनऊ के गौतम पल्ली कोतवाली में भी एक मुकदमा मनोज सिंह और बेटे समेत चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खुद को सत्ताधारी दल का करीबी बताने वाले मनोज सिंह पर वसूली, धोखाधड़ी और धमकी जैसे आरोप लगे हैं। बावजूद इसके Y श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की संभावनाएं सवालों के घेरे में हैं।

मनोज सिंह पर लखनऊ, बलिया और मुंबई समेत कई स्थानों पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। बैंकों का 2.98 करोड़ रुपए का डिफॉल्टर है। Y श्रेणी की सुरक्षा उसे वसूली और धमकी जैसे अपराधों को अंजाम देने में मददगार साबित हो रही है।मनोज सिंह की वसूली की कहानी राजधानी के चटोरी गली से भी जुड़ी है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया किया कि वह रोजाना गनर लेकर यहां वसूली करता है। पूर्व में एलडीए के अधिकारियों की जांच में भी यह बात सामने आई थी।

मनोज सिंह की गतिविधियों पर कार्रवाई न होने का कारण पुलिस और उसके बीच मिलीभगत माना जा रहा है। 5 जनवरी को गौतमपल्ली थाने में उसने पुलिसकर्मियों को खुलेआम आदेश दिए, जिससे यह साफ हुआ कि उसे पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

फ्रॉड की लंबी सूची

80000 रुपए की धोखाधड़ी: आरएलडी के प्रवक्ता के खाते से गलती से ट्रांसफर हुई रकम वापस न करने और धमकी देने का मामला।

मुख्यमंत्री की फोटो हटाने का विवाद: बलिया में मुख्यमंत्री की फोटो हटाकर मुख्य सचिव के साथ अपनी फोटो लगाने का मामला।

गोमती नगर में ठगी: एक महिला से ₹1.50 लाख ठगने का आरोप।

डीजी सेट चोरी मामला: पत्नी पर डीजी सेट चोरी का आरोप और एफआईआर।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts