जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी को दिया धक्का

मुंबई। जहीर इकबाल ने हाल ही में पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक मजेदार प्रैंक किया और उन्हें उस समय पानी में धक्का दे दिया, जब उन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी समुद्र तट पर दिखाई दे रही हैं और लहरों का आनंद लेती हैं। इसी बीच जहीर चुपके से आते हैं और पीछे से उन्हें पानी में धकेल देते हैं।
‘अकीरा’ की अभिनेत्री लहरों से निकलने का प्रयास करती हैं। दूसरी तरफ जहीर इस पल का लुत्फ उठा रहे होते हैं। सोनाक्षी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “शांति से एक वीडियो भी नहीं लेने देगा यह लड़का।”
इससे पहले सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और मजेदार फोटो शेयर किया था। फोटो में एक छिपकली की नकल करते हुए उनके पति जहीर दिखाई देते हैं, जिसे देखकर अभिनेत्री हंस पड़ती हैं।
बता दें कि यह शादीशुदा जोड़ा ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहा है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सात साल तक रिलेशन में रहे। दोनों ने 23 जून 2024 को शादी कर ली। शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन में हुआ, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts